Header Ad

Big news अभी अभी बड़ा हादसा: अल्मोड़ा के सल्ट में गिरी बस, करीब 20 लोगों की मौत अन्य घायल

अभी अभी बड़ा हादसा: अल्मोड़ा के सल्ट में गिरी बस, करीब 20 लोगों की मौत अन्य घायल
बस गिरी नदी में

अभी अभी एक बड़ी दुःखद खबर राज्य के अल्मोड़ा से आ रही है। जहाँ सल्ट तहसील के मार्चुला के पास सवारी से भरी एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं । मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसटीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार नैनी डंडा से रामनगर आ रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में कई लोगों की हताहत होने की खबर है । हादसे का शिकार हुए बस नैनी डांडा से सवारी को लेकर रामनगर की ओर जा रही थी। 

बताया जा रहा है कि बस यूजर्स कंपनी की है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिर गई। मरने वालों की संख्या दो दर्जन से ज्यादा हो सकती है। बताई जा रहा है 42 सीटर बस में 40 यात्री सवार थे कुछ यात्री बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग बस के अंदर ही फसे हुए हैं। घायल लोगों ने ही घटना की जानकारी दूसरे तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है घायलों को अस्पताल ले जाने का कार्य किया जा रहा है। एसपी अल्मोड़ा भी मौके पर रवाना हो चुके हैं। सल्ट पुलिस मौके पर पहुंच गई और एसटीआरएफ की टीम को रवाना किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.