Header Ad

Kapkot: अभाविप इकाई कपकोट द्वारा उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव जल्द आयोजित करने हेतु मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा

अभाविप इकाई कपकोट द्वारा उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव जल्द आयोजित करने हेतु मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा

ABVP कपकोट इकाई द्वारा ज्ञापन भेजा


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड का प्रतिनिधि मंडल उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत से उनके कैंप कार्यालय में जाकर उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव जल्द आयोजित करने हेतु मिले । जिसमें सरकार द्वारा परीक्षण करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया का पक्ष कोर्ट में रखने एवं छात्र हितों को देखते हुए जल्द छात्र संघ चुनाव होंगे ऐसा पूर्ण आश्वाशन दिया ।

मंत्री रावत को ज्ञापन सौंपा


इसी प्रकार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कपकोट इकाई के कार्यकताओं द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य सर के माध्यम से भी उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन के माध्यम से छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द करवाने के लिए ज्ञापन दिया, अध्यक्ष प्रत्याशी कमल सिंह शाही के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके साथ कॉलेज इकाई अध्यक्ष मुकुल सिंह शाही, नगर मंत्री रोहित आर्य, छात्र उपाध्यक्ष प्रत्याशी राजेंद्र सिंह तथा समस्त विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.