Header Ad

एनएसयुआइ NSUI व एबीवीपी ABVP कार्यकर्ता के बीच हुई मारपीट, अध्यापक को भी मारा थप्पड़

आपस में भिड़ते कार्यकर्ता

एनएसयुआइ NSUI व एबीवीपी ABVP कार्यकर्ता के बीच हुई मारपीट, अध्यापक को भी मारा थप्पड़

बागेश्वर: बीते सोमवार के शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम कैंपस में करने पर एनएसयूआई ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान दोंनों संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों में बहस होने लगी , विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई होनी शुरू हो गई। इसी बहस के दौरान एक छात्र ने अर्थशास्त्र के प्राध्यापक पर भी हमला कर दिया। कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिसके बात सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक तथा कोतवाल मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत किया। मामले में दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से दी गई तहरीर में सौरभ जोशी ने कहा कि आज उनका बीडी पांडेय कैंपस में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता वहां पहुंचे तथा उनके साथ एवं अर्थशास्त्र विभाग के अतिथि प्राध्यापक अमित जोशी के साथ मारपीट की। उनके कपड़े तक फाड़ दिए। उन्होंने पंकज कुमार, कमलेश गाड़िया, प्रेम दानू, राहुल कुमार, निमिष रावत, हरीश नेगी, राहुल बाराकोटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही एनएसयूआई NSUI की ओर से पंकज कुमार पूर्व विवि प्रतिनिधि ने भी तहरीर सौंपी है। जिसमें उनका कहना है कि आज आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा परिसर में बगैर किसी अनुमति के एक कार्यक्रम चलाया जा रहा था। तभी पूछताछ करने पर उन्होंने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि सौरभ जोशी, हरेंद्र दानू, विक्रम दानू, कविंद्र रौतेला ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। गाली-गलौज के साथ धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है। यदि जांच नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की बात कही। आपको बता दे की परिसर निदेशक डॉ दीपा कुमारी ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में हो रहे कार्यक्रम की जानकारी उनको नहीं थी। वही सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.