Header Ad

Bageshwar News: बागेश्वर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिती में मिला शव, एक दिन पहले घर से था लापता

लापता युवक का शव मिला

बागेश्वर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिती में मिला शव, एक दिन पहले घर से था लापता 

बागेश्वर। राज्य के बागेश्वर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ जिले में एक दिन पहले लापता युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी की दूरी पर शव खाई में गिरा मिला। मिली जानकारी के मुताबिक युवा बृहस्पतिवार की शाम को घर से गया था, और रात को घर नहीं लौटा। परिजनों ने घर के आस पास  में खोजबीन की लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।

जैसे ही शुक्रवार सुबह युवक का शव संदिग्ध हालात में दिखा तो परिजन सदमे में है। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाल सैंज निवासी 26 वर्षीय शुभम सिंह का शव ताकुला मोटर मार्ग में रोडवेज वर्कशॉप के आसपास खाई में मिला। युवक की स्कूटी सड़क किनारे खड़ी मिली।कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह डिप्रेशन में था। हालांकि इस बात से सिर्फ अंदेशा लगाया सकता है कि युवक ने डिप्रेशन में आकर कहीं स्वयं तो आत्महत्या का कदम नहीं उठाया। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जहाँ इस खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पुरे क्षेत्र में हड़कम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.