Header Ad

Accident News: सवारी से भरी मैक्स वाहन गहरी खाई में गिरी, 9 लोग घायल

मैक्स वाहन गिरी खाई में

Accident News: सवारी से भरी मैक्स वाहन गहरी खाई में गिरी, 9 लोग घायल


अभी अभी एक बड़ी दुःखद खबर पौड़ी जिले से सामने आ रही है। जहाँ एक वाहन।के खाई में गिरने से कई लोग घायल। पौड़ी जनपद के गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हाड़ मोड़ के पास वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से 9 लोग घायल हो गए। घटना के मौके पर रेस्क्यू टीम पहुँची। घायलों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर इलाज के लिए भेजा है। 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे करीब गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक मैक्स वाहन (UK 15TA 0713) अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। वाहन में 9 लोग सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार पूजा में शामिल होने जा रहे थे। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सभी घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर एंबुलेंस के माध्यम से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.