Header Ad

Pithoragarh: कुमाऊँ रेजीमेंट का जवान की चर्मा नदी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम

Ralul Dhami

कुमाऊँ रेजीमेंट का जवान की चर्मा नदी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम


अभी अभी राज्य के लिए एक दुःखद खबर सामने आ रही है। राज्य के पिथौरागढ़ जनपद का एक जवान की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि जवान घर छुट्टी आया हुआ था। बताया जा रहा है कि चर्मा नदी में नहाने गया हुआ था। मिल रही जानकारी के अनुसार जनपद पिथौरागढ़  के अस्कोट निवासी राहुल धामी उम्र 23 वर्ष 12 कुमाऊँ रेजीमेंट में था। वर्तमान में राहुल की ड्यूटी पंजाब के पटियाला में थी। वह कुछ दिन पहले ही घर पर छुट्टी आया था।
मिल रही जानकारी से पता चला है कि राहुल धामी अपने कुछ दोस्तों के साथ चर्मा नदी में नहाने गया था। तभी अचानक नही के बहाव में खुद अनियंत्रित खो बैठा। जिस कारण से वह नही में डूब गया। इस मौके पर वहाँ मौजूद राहुल के दोस्तों ने एसडीआरएफ की टीम को घटना की सूचना दी। तभी मौके पर पुलिस टीम एवं एसडीआरएफ की टीम पहुँची। तभी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर जवान को नदी से बहार निकल कर उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी डीडीहाट पहुचाया। तभी डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान पांच वर्ष पूर्व ही सेना में भर्ती हुआ था।
घटना की सूचना जवान के परिजनों को दी तभी मौके पर जवान का छोटा भाई भारतेन्तु धामी सीएचसी डीडीहाट पहुचे। जिसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के किये भेजा। आपको बता दे की जवान के पिता का चार वर्ष पूर्व ही देहांत हो गया था। जवान अपने पीछे मां तारा देवी एवं छोटा भाई भारतेंदु धामी को छोड़ कर चले गए। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.