Header Ad

Haldwani : पहाड़ की बेटी सुनीता खड़ायत बनी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, बढ़ाया प्रदेश का मान

सुनीता खड़ायत


पहाड़ की बेटी सुनीता खड़ायत बनी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, बढ़ाया प्रदेश का मान 
Sunita kharayat lieutenant

देवभूमि उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। पहाड़ के बेटे ही नही बेटियों भी सैन्य क्षेत्रों में आगे हैं। सैन्य क्षेत्र में उच्च स्तर के पदों पर पहाड़ के बेटियां अपनी मेहनत का परचम लहरा रही हैं। ऐसे ही होनहार युवाओं के आये दिन आपसे रूबरू करते रहते हैं। आज हम पहाड़ की एक बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भारतीय सेना में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं सुनीता खड़ायत की। जो मूल रूप से रानीखेत की निवासी हैं उनका परिवार वर्तमान में हल्द्वानी के शिव दुर्गा विहार पुलचौड़ में रहता है। 

आपको बता दें कि पहाड़ की यह बेटी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गयी हैं। बीते 27 मार्च को सुनीता खड़ायत ने आईएनएस वालसुरा गुजरात में ट्रैनिंग पूरी कर भारतीय नौसेना का हिस्सा बन गयी हैं। सुनीता खड़ायत ने बताया कि उन्हें भारतीय सेना रहकर देश सेवा करने की प्रेरणा अपने पिता से मिली जो वर्तमान में भारतीय सेना में सूबेदार पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि सुनीता खड़ायत की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल तथा कान्वेंट स्कूल से पूर्ण की है। जिसके बाद सुनीता ने आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली से इंटरमिडिएड की पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद देहरादून से कंप्यूटर साइंस विषय से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। सुनीता खड़ायत की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में ख़ुशी का माहौल है वहीं उनके परिजनों में भी ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। सुनीता की इस उपलब्धि को देखकर युवाओं में बड़ा संदेश जाता है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.