Header Ad

Big news : डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सौंपा धन्यवाद ज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए

राज्य के डीएलएड और टीईटी पास प्रशिक्षित युवाओं ने प्राथमिक शिक्षक नियमावली को कैबिनेट में पास होने पर खुशी जताई। उन्होंने जल्द प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की 2350 पदों के लिए भर्ती शुरू किये जाने की मांग की। इस दौरान युवाओं ने राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान का स्वागत किया।

जुगरान ने प्रशिक्षितों को आश्वासन दिया की सरकार व शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत लगातार प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती आचार संहिता से पूर्व निकालने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर 13 जिलों के डीएलएड अभ्यर्थी जो 23 दिनों से लगातार अनिश्चित कालीन धरने पर हैं। सभी उपास्थित रहे। इसमें शिवराज, नवीन, कमल, किरन, दीपेश, पंकज, गंगा आदि शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.