Header Ad

Bageshwar: कपकोट के विनोद जोशी ने वनस्पति विज्ञान मे प्राप्त की पीएचडी उपाधि, परिजनों में ख़ुशी

Dr. Vinod joshi

कपकोट के विनोद जोशी ने वनस्पति विज्ञान मे प्राप्त की पीएचडी उपाधि, परिजनों में ख़ुशी
Vinod joshi PhD kapkot 

बागेश्वर के कपकोट तहसील के अंतर्गत आने वाला गांव गोदियाधार निवासी विनोद चंद्र जोशी पुत्र महेश चंद्र जोशी ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 18 वें दीक्षांत समारोह में वनस्पति विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर आर. सी. सुंदरियाल के निर्देशन और डॉ धनी आर्या के सह निर्देशन मे फॉरेस्ट स्ट्रक्चर फंक्शनिंग और इकोसिस्टम सर्विसेज ऑफ सेंट्रल हिमालया विषय पर जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण शोध संस्थान कोसी कटारमल एवं सोबन सिंह जीना कैंपस अल्मोड़ा किया है। विनोद जोशी ने अपने शोध के दौरान 20 से अधिक शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित किए है, साथ ही साथ 15 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभाग कर चुके हैंl बताते चलें कि विनोद जोशी को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 2018 में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार दिया गया और बर्ष 2023 में अमर उजाला फाऊंडेशन द्वारा उत्तराखंड एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। 

आपको बता दें कि वर्तमान में विनोद जोशी भारतीय वन्य जीव संस्थान में सीनियर शोधार्थी के पद पर कार्यरत है l उन्होंने अपनी इस सफलता का  श्रेय अपने माता पिता पिता, भाई  बहिनो, पत्नी, गुरुजनों, दोस्तो और सभी सखे संबंधियों को दिया। विनोद जोशी के पिता उत्तराखंड पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्ति एवं माता ग्रहणी है।  उनकी इस सफलता पर गुरुजनों दोस्तो और सुभचिंताको नें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.