Header Ad

Haldwani: स्कूल बस में लगी आग, पूरी बस हुई खाक, बच्चों की बची जान school bus

School bus

स्कूल बस में लगी आग, पूरी बस हुई खाक, बच्चों की बची जान school bus

राज्य के हल्द्वानी से एक दिल दहलाने वाली खबर आई सामने यहाँ एक स्कूल बस में लगी आग हुई खाक। बच्चों को लेकर जा रही शैंम्फोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अचानक मोटाहल्दू में आग लग गयी। बस में अचानक धुआं धुंआ देखकर ड्राइवर ने तुरंत बस को रोका। और तभी मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। तभी आग ने भयंकर रूप ले लिया। मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ी द्वारा आग बुझाया गया। तब तक बहुत देर हो चुकी और बस पूरी तरह से राख हो गई। बस में आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है जल्द ही पुष्टि की जा रही है। हालाँकि शार्ट सर्किट होने की भी आशंका जताई जा रही है। जहाँ बस में लगी आग की खबर से आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया है। स्कूली बच्चों के अभिभावकों में भी काफी चिंता बनी हुई है हालांकि बच्चों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.