Header Ad

Hldwani News: MBPG हल्द्वानी में लहराया भगवा , ABVP के सूरज सिंह रमोला बने अध्यक्ष

Suraj singh ramola ABVP haldwani

MBPG हल्द्वानी में लहराया भगवा , ABVP के सूरज रमोला बने अध्यक्ष
Presiden of mbpg college haldwani sundar singh ramola 

कुमाऊँ मंडल के सबसे बड़ा कॉलेज एम बी पी जी कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदार ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सूरज सिंह रमोला ने निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी को 17 वोटों से मात देकर विजयी हासिल की है। बीते 5 साल के बाद एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत हुई है। आपको बता दें कि ABVP के सूरज सिंह रमोला को 1554 वोट मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी को 1537 वोट पर ही रुकना पड़ा। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अमन सिंह बिष्ट और सचिव पद पर कमल सिंह बोहरा ने जीत हासिल की। आपको बता दें कि छात्रा उपाध्यक्ष कविता बोहरा ने 1369 रिकॉर्ड मदों से विपक्षी प्रत्याशी को मात देकर जीत हासिल कर ली है। कविता बोहरा को 2032 वोट मिले । कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ बिष्ट ने  सागर साहू को पराजित किया है। विवेक मिश्रा संयुक्त सचिव पद से जीते। वाणिज्य में आशीष अंकोला, कला संकाय में अभिषेक कुमार ने विजयी प्राप्त की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर गौरव कांडपाल ने जीत दर्ज की जबकि सांस्कृतिक सचिव पद पर मनिकेत तोमर चुने गए।

mbpg college haldwani suraj singh ramola ABVP president

इस छात्र संघ चुनाव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य प्रो. एन एस बनकोटी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एम बी पीजी कॉलेज हल्द्वानी में अध्यक्ष पद समेत 11 पद पर मतदान हुआ। सुबह करीब 9 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक चला मतदान में 15 बूथ बनाये गए थे। जिनमे से 8 बूथ छात्रों एवं 7 बूथ छात्राओं के लिए थे। कॉलेज में कुल 8567 छात्र छात्राओं में से 3193 छात्र छात्राओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर 11 प्रत्याशियों को अपना मत देकर विजयी घोषित किया। दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू हुई जो की रात्रि तक परिणाम घोषित किये गए। कुल 15 चरणों में मतगणना हुई। जो की निम्न प्रकार से निर्वाचित हुए। 

अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार:-

सूरज सिंह रमोला को-  1554

संजय जोशी को-  1537

उपाध्यक्ष पद के लिए:-

अमन सिंह बिष्ट-   763

अशोक सिंह बोहरा-   477

शिवम शर्मा-   243

उपाध्यक्ष छात्रा पद के लिए:-

कविता बोहरा-   2032

कविता भट्ट-    97

गुड़िया बिष्ट-   663