Header Ad

Big news: उत्तराखंड का लाल संजय बिष्ट जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद, दौड़ी शोक की लहर sanjay bisht

Solder Sanjay bisht indian army

Big news: उत्तराखंड का लाल संजय बिष्ट जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद, दौड़ी शोक की लहर 
Sanjay bisht indian army nainital story

वीरों की भूमि उत्तराखंड के लिए जम्मू कश्मीर से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर के राजौरी में नैनीताल का लाल शहीद हो गया है। इस खबर से जहाँ शहीद जवान के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों से मिल रही खबर से बीते बुधवार को आतंकियों के साथ जम्मू कश्मीर में राजौरी में मुठभेड़ हुई। तभी भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान नैनीताल के रातीघाट के हली गाँव के निवासी संजय बिष्ट के रूप में हुई। 

Solder death sanjay Bisht indian army

संजय बिष्ट के भाई नीरज बिष्ट से मिली जानकारी के अनुसार संजय वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था।उन्होंने बताया कि बीते रात ही संजय की फोन पर बात उनके परिवार से हुई थी। बीते 15 दिन पहले ही वह घर पर छुट्टी पूरी कर अपने ड्यूटी पर गये थे। संजय बिष्ट अपने पीछे पिता दीवान सिंह बिष्ट माता मंजू देवी, बहन ममता एवं भाई बिनीत बिष्ट को छोड़ कर चले गए। बीते बुधवार को जम्मू कश्मीर में राजौरी जनपद में आतंकियों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान सेना के जवान संजय बिष्ट समेत  चार जवान एवं दो कैप्टन शहीद हो गये।