Header Ad

कपकोट में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हिचौड़ी कपकोट प्रथम स्थान रहा

प्रतिभागी को सम्मानित करते

कपकोट में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हिचौड़ी कपकोट प्रथम स्थान रहा

आज विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया , इस दौरान बागेश्वर संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 7 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, जिसमें अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 100 , 200 ,400 ,800 1500 और 3000 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का, भाला, गोला, हेंबर थ्रो आदि बालक बालिकाओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हिचौड़ी कपकोट ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप (प्रथम स्थान) प्राप्त की तथा द्वितीय स्थान पर खोलिया विवेकानंद गरुड़ और तृतीय स्थान पर विवेकानंद  मंडलसेरा तथा काफलीगैर ने प्राप्त किया। इस मौके पर संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के रूप में खोलिया विवेकानंद के प्रधानाचार्य कैलाश जोशी उपस्थित रहे। 

प्रतिभागी

साथ ही विवेकानंद विधा मंदिर हिचौड़ी कपकोट के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह रावत तथा साथ ही अन्य विद्यालयों से आए हुए खेल प्रभारी विनोद पांडे, कैलाश गढ़िया, चंदन सिंह कोरंगा, भट्ट,  कांडपाल, ललित लोहनी, तरुण तिवारी, हरीश कोरंगा, शंकर, रेनू , उषा, हेमपांडे, भट्ट ,शर्मा, तथा समस्त विद्यालय इस कार्यक्रम में उपस्थित रहा। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का प्रांतीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस खेलकूद प्रतियोगिता से प्रतिभागियों में काफी उत्साह दिखने को मिला। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.