Header Ad

Kapkot News। हल्द्वानी में कपकोट के पोथिंग गाँव निवासी एक युवक का सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में कोहराम मचा Scooty Accident

पोथिंग निवासी योगेश गढ़िया की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। जिससे पूरे परिवार समेत गाँव में शोक की लहर दौड़ गई
फाइल फोटो- योगेश गड़िया

खड़क सिंह मेहता ब्यूरो चीफ 

कपकोट। आये दिन राज्य के हर क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर आते रहती है। आज ऐसे ही एक खबर हल्द्वानी से सामने आई है। जहाँ 20 वर्षीय एक युवक का सड़क हादसे में मौत हो गयी है। जहां इस घटना से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है । मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज बुधवार सुबह 10:15 बजे की है।  बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा के अंतर्गत आने वाला गाँव पोथिंग निवासी (20 वर्षीय) योगेश गढ़िया पुत्र नंदन गड़िया का हल्द्वानी में एक्सीडेंट हो गया है। 

बताया जा रहा है कि युवक स्कूटी से रोज की तरह जिम से वापस घर लौट रहा था। गैस गोदाम रोड के समीप अचानक आगे से एक पिकअप आयी जिसके बाद स्कूटी सवार योगेश ने ब्रेक लगाई तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर बीच सड़क में ही रपट गई । स्कूटी सवार युवक योगेश गढ़िया इस हादसे में घायल हो गया। इसके तुरंत बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती के दौरान ही घयाल युवक ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों को सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। जहाँ इस घटना से पूरे परिवार का कोहराम मचा हुआ है वही पूरे गांव में शोक की लहर है। 

कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने भी दुःख जताकर ईश्वर से आत्म को शांति प्रदान तथा इस दुःखद परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दे। बता दें कि मृतक युवक वर्तमान में हल्द्वानी अपनी बहन के साथ रहता था। ख़बर प्रकाशित होने तक की यही खबर है। आगे कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.