Header Ad

कपकोट के किलपारा में एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर 10 लोग घायल Bolero Accident Kapkot News

अलखनाथपूजा में शामिल होकर बोलेरो संख्या UK02 TA 2212 से लौट रहे थे यात्री, अचानक हो गया यह हादसा
Bolero Accident kapkot


कपकोट। पहाड़ों में आये दिन सड़क दुर्घटना की ख़बर सामने आते रहती है। ऐसे ही एक बड़ी खबर कपकोट तहसील क्षेत्र से सामने आई है। बता दें कि कपकोट के किलपारा से ढोक्टीगांव लौट रही एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वहीं हादसे में 10 लोग घायल हो गए। चार लोगों को जिला अस्तपताल रेफर कर दिया गया तथा अन्य का सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ढोक्टीगांव के ग्राम किलपारा में चल रही अलखनाथ पूजा में शामिल होकर बोलेरो संख्या UK02 TA 2212 से लौट रहे थे। जैसे ही अरम के समीप पहुचे और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। (Bolero Accident kapkot News Toady)

हादसे में केशर सिंह पुत्र गोबर सिंह , नरेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह, प्रकाश सिंह पुत्र कुंवर सिंह, गोपुली देवी पत्नी दान सिंह, चनुुली देवी पत्नी हिम्मत सिंह, गुलाब राम  पुत्र सोबन राम, ईश्वर सिंह पुत्र प्रताप सिंह, दान सिंह पुत्र विजय सिंह ढोक्टीगांव के ये सभी निवासी तथा बहादुर सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी तीख और वाहन चालक गोपाल सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ढोक्टीगांव घायल हो गए। हादसे के समय सोराग गांव निवासी पिकअप चालक भगवत सिंह कपकोट की ओर आ रहे थे। तभी यह हादसे को देखकर उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेन्स को सूचित किया। चालक को छोड़कर अन्य घायलों को 108 के माध्यम से कपकोट सीएचसी लाया गया। चिकित्सक डॉ. ज्योति यादव और डॉ. अनुभवा कुमार ने घायलों का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रकाश सिंह, गुलाब राम, चनुली देवी और बहादुर सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।