Header Ad

कुन्दन कोरंगा का फरसाली की जानकी गीत को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा यूट्यूब पर, farsali ki janki song lyrics

वर्तमान समय में गीत-संगीत सबसे बड़ा मनोरंजन का साधन बन गया है। उत्तराखंड के युवा पीढ़ी हर क्षेत्र में आगे हैं, जी हम बात करने जा रहे हैं उत्तराखंड के युवा गायकों की। युवा गायकों के लिए गीत संगीत एक बड़ा मंच बन गया है। 

उत्तराखंड न्यूज़ वाणी ब्यूरो चीफ

आजकल पहाड़ में धूम मचा रहा है फरसाली की जानकी गीत Farsali Ki Janki Kumaoni Song। कुमाऊं युवा गायक कुंदन कोरंगा Singer Kundan Koranga के गीत इन दिनों धूम मचा रहें हैं। झुमका पैरेली Jhumka Pareli  song स्टूडियो वर्जन के बाद अब फरसाली की जानकी गीत को एक मिलियन (10,00,000 Views) से भी अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया है। यह गीत शादियां, पार्टीयों व बर्थडे पार्टी में भी खूब बजाया जा रहा है। गीत को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कुंदन कोरंगा पहाड़ से दूर देहरादून में रहकर भी अपनी संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं। नौकरी के साथ साथ समय निकाल कर अपनी पहाड़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

Farsali ki janaki poster

फरसाली की जानकी गीत ने बुजुर्गों समेत युवाओं के दिलों में भी राज कर दिया है। फेसबुक इंस्टाग्राम, गाना डॉट कॉम, हंगामा आदि सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर कई हजारों रिल्स बन चुके हैं। गीत का एक अंतरा जो दर्शको को बेहद ज्यादा पसन्द आया "पैली बार जब देखी, इंटर कॉलेज में। तब बैटी तू बैसि छै, मेरो दिल में।।" यह गीत बागेश्वर जनपद के तहसील कपकोट का एक छोटा सा गाँव है जिसे फरसाली के नाम से जाना जाता है। इस गाँव को पहले ज्यादा लोग नही जानते थे अब इस गीत के बोल से देश विदेश तक फरसाली गाँव को लोग जानने लगे हैं। यह गीत रिलीज होने के 7 महीने बाद वायरल हुआ, अब दस लाख लोगों ने यूट्यूब पर सुन लिया है। 


फरसाली की जानकी गीत के बारे में जानें Kundan Koranga Farsali Ki Janki Kumaoni song 2022 

फरसाली की जानकी गीत को शिखर हिमालय यूट्यूब चैनल पर जून 2021 को अपलोड किया गया था। रिलीज होने के 7-8 महीने तक इस गीत को 2 लाख करीब लोगों ने देखा था। गीत को वाइरल हुए सिर्फ 2 महीने करीब हुए हैं। गीत को अपनी मधुर स्वर में कुंदन कोरंगा ने गाया है। संगीत विनोद चौहान ने दिया है। गीत को गिरीश जोशी व् कुंदन कोरंगा ने लिखा है तथा केदार स्टूडियो देहरादून में गीत की रिकॉर्डिंग पवन गुसाईं सोनू ने की है। सहयोगी गंगा कोरंगा, कवीन्द्र, मुकेश जोशी, भगत मेहता, ललित जोशी आदि लोग।शिखर हिमालय के मैनेजर विनोद सिंह गड़िया व निर्माता खड़क मेहता सह निर्माता जे एस कोरंगा है। 

Singer-Kundan Koranga

Kumaoni Song Farsali ki jaanki Lyrics फरसाली की जानकी गीत के बोल

  • गीत का मुखड़ा>

पैली मुलाकात छ, फेसबुक व्हाट्सअप मा,

पैली मुलाकात छ, फेसबुक व्हाट्सअप मा,

फरसाली की जानकी रे, पैली पैली दिल दे बैठ्युं रे। फरसाली की जानकी रे, पैली पैली दिल दे बैठ्युं रे।

पहला अंतरा>

मन करैछ मेरी सुवा, त्वे मिलाना उंछि में।

तेरी संग प्रीत हैगे, मैं समझी ना पायुं रे।।

मन करैछ मेरी सुवा, त्वे मिलाना उंछि में।

तेरी संग प्रीत हैगे, मैं समझी ना पायुं रे।।

फरसाली की जानकी रे, पैली पैली दिल दे बैठ्युं रे।

फरसाली की जानकी रे, पैली पैली दिल दे बैठ्युं रे।

दूसरा अंतरा>

माया हुनी मायादार रे, यो माया को जाल रे।

तू किलै नई आयी रे, भराड़ी बाजार रे।।

माया हुनी मायादार रे, यो माया को जाल रे।

तू किलै नई आयी रे, भराड़ी बाजार रे।।

फरसाली की जानकी रे, पैली पैली दिल दे बैठ्युं रे।

फरसाली की जानकी रे, पैली पैली दिल दे बैठ्युं रे।

तीसरा अंतरा>

पैली बार जब देखी, इंटर कॉलेज मा।

तब बटी तू बसी छै, म्यारा दिल मा।।

पैली बार जब देखी, इंटर कॉलेज मा।

तब बटी तू बसी छै, म्यारा दिल मा।।

फरसाली की जानकी रे, पैली पैली दिल दे बैठ्युं रे।

फरसाली की जानकी रे, पैली पैली दिल दे बैठ्युं रे।