Header Ad

हरीश मेहरा हरदा नैनोई Harish Mehra का हास्य डीजे DJ Song 'रम पड़ीगे कम' Ram Padige Kam वीडियो गीत हुआ रिलीज

कुमाऊं मंडल के रहने वाले लोकगायक हरीश मेहरा देहरादून में रहकर उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने में बीते कई सालों से अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं

खड़क सिंह मेहता

लोकगायक हरीश मेहरा 'हरदा नैनोई' Folk Singer Harish Mehra Harda Nainoi का 'रम पड़ीगे कम' Ram Padige Kam वीडियो गीत Video Song सोमवार को रिलीज हुआ है। वीडियो गीत को हरीश मेहरा हरदा नैनोई ऑफिसियल यूट्यूब चैनल YouTube Channel पर अपलोड किया गया है। रम पड़ीगे कम वीडियो एक हास्य कलाकारों द्वारा अभिनय किया गया है। वीडियो गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उत्तराखंड संगीत जगत में हरीश मेहरा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। बीते कई दशकों से अपनी प्रस्तुति देते आ रहे हरीश मेहरा ने कई स्टेज शो भी किये हैं। दीपा तेरी याद वीडियो गीत सुपरहिट रहने के बाद लगातार कई गीत बाजार में रिलीज किये, जो सुपरहिट रहे। आकाशवाणी व दूरदर्शन से भी अपनी प्रस्तुति देते आये हैं। हरीश मेहरा ने हाल ही में अपना ऑफिसियल यूट्यूब चैनल खोला जिसमें करीब 10 गीत अपलोड किए हैं।

हरीश मेहरा हरदा नैनोई का रम पड़ीगे कम वीडियो गीत के बारे मे जानें Ram Padige Kam Video Song Detail:- 
Video Album

रम पड़ीगे कम वीडियो गीत को हरीश मेहरा ने अपनी सुरीली आवाज दी है। इस गीत को अपनी कलम से हरीश मेहरा ने खुद ही लिखा। गीत को ए प्लस स्टूडियो देहरादून में अश्वजीत सिंह ने रिकॉर्ड किया। सुप्रसिद्ध संगीतकार रणजीत सिंह ने खूबसूरत संगीत दे कर गीत में चार चांद लगा दिये हैं। वीडियो निर्देशक शिवकुमार लिप्ट हैं तथा अभिनय कर्ता शिवकुमार, रवि नेगी , अनिल जोशी , प्रियंका, देवेन्द्र बिष्ट, दीपक राय, नरेन्द्र भण्डारी, दीपक नेगी हैं। वीडियो गीत में कैमरामैन व वीडियो एडिड विकास उनियाल ने किया है। वीडियो गीत के निर्माता नंदी मेहरा हैं। 

हरीश मेहरा के सुपरहिट गीत Harish Mehra Superhit Song :-

  • दीपा तेरी याद
  • स्वर्ग जस पहाड़
  • तेरी रंगीली पिछोड़ी
  • बिमला भौजी
  • माठु माठु गाड़ी चला
  • भीमताल की पूजा
  • भजन
  • स्वर्ग जस हमर पहाड़
  • पुष्पा