Header Ad

इंदर आर्या व ज्योति आर्या Indar Arya, Jyoti Arya का ब्यूटीफुल Beautiful Song गीत हुआ रिलीज

पहाड़ की हर शादियों में बजने वाले सबसे ज्यादा गीत आज इंदर आर्या के हैं जिन्होनें कम समय में बड़ी मुकाम हासिल किया

खड़क सिंह मेहता

मेरो लहंगा व बोल हीरा 2 गीत के फेम गयिका ज्योति आर्या व सुपरस्टार गायक इंदर आर्या का एक और Full DJ  ब्यूटीफुल beautiful song गीत रिलीज हो गया है। ब्यूटीफुल गीत ने 10 घण्टे में ही 10 हजार से भी ज्यादा व्यूज समेट लिए है। इंदर आर्या व ज्योति आर्या की जोड़ी उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बेहतरीन मानी जाती हैं और इनके गीतों को लोग बहुत पसन्द करते हैं। यह गीत  स्टूडियो वर्जन गीत है । इस गीत के कई लोगों ने रिल्स भी बना लिए हैं। 

ब्यूटीफुल गीत पोस्टर

ब्यूटीफुल गीत के बारे में जानें Beautiful Song By Indar Arya / Jyoti Arya 

Beautiful Song ब्यूटीफुल गीत को जगदीश चंद्र द्वारा लिखा गया है। इस गीत को DJ A Virus ने संगीत से सजाया है। तबला वादक मशहूर संगीतकार सुभाष पाण्डे ने इस गीत को बेहतरीन रिदम दिया है जो लोगों को नाचने पर मजबूर कर देता है। इंदर आर्या के बैक तू बैक कई सुपरहिट DJ गीत मार्केट में आ चुके हैं। ब्यूटीफुल गीत को इंदर आर्या ऑफिसियल यूट्यूब चैनल Indar Arya Official Youtube Channel से रिलीज किया गया। सूरज जोशी ने वीडियो को एडिट किया है साथ ही कैमरा मैन भी सूरज हैं। वीडियो में इंदर व ज्योति ने गजब का ठुमके लगाए। जो दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.