Header Ad

Kapkot News: सुरेश गढ़िया Suresh Garia के विजय संकल्प कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ भौर्याल व गड़िया भी रहे मौजूद.. Newsvaani

भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा लगातार जनसंपर्क कार्यक्रम मंगलवार को कार्यक्रम में लोगों की उमड़ी भीड़

शेर सिंह व भौर्याल के साथ सुरेश 

कपकोट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुरेश गड़िया ने भाजपा के विजय संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज कनलगड़ घाटी में कन्यालीकोट, चलकाना, लीली आदि क्षेत्रों में की संभ्रांत जनता से जनसंपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कन्यालीकोट के मालूखेत मैदान में माननीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल व पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया के साथ जनसभा को संबोधित किया।


इस सभा कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती देव , वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दयाल ऐंठानी सहित समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे। सुरेश गढ़िया ने बताया कि जनता का अपार समर्थन एवं आशीर्वाद देखकर अभिभूत हूँ, आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद यूंही बना रहे, यही आदिशक्ति मां भगवती से प्रार्थना है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.