Header Ad

ईश्वर मेहरा Ishwar Mehra का 'चेली ब्वारी फैसन' Cheli Bwari Fashon वीडियो गीत हुआ रिलीज, लोगों को खूब आ रहा पसन्द.. पढ़ें पूरी खबर

पहाड़ की संस्कृति से लगाव रखने वाले ईश्वर मेहरा के गीत लोगों को खूब आते हैं पसंद, देश की सेवा के साथ - साथ अपनी संस्कृति के लिए भी समय निकालते हैं ईश्वर
वीडियो एलबम

हल्द्वानी । संगीत जगत से लेकर देश की सेवा में अपनी अहम भूमिका निभा रहे ईश्वर मेहरा का "चेली ब्वारी फैसन" वीडियो गीत रिलीज हो गया है। ईश्वर मेहरा ने इस गीत में पहाड़ की संस्कृति को लेकर जिक्र किया है। जिससे सभी संगीत प्रेमियों को एक संदेश देने की कोशिश ईश्वर मेहरा ने किया है। वर्तमान समय को देखते हुए आजकल शहर में रहने वाले सभी महिलाएं पुरुषों का फैसन देखकर पहाड़ पर भी इसका असर दिखने को मिल रहा है। जैसे कि आजकल की चेली ब्वारी के फैसन को लेकर इस वीडियो गीत में ईश्वर मेहरा ने बात की है, हमारे पहाड़ भी शहर से कम नही । इस गीत की वीडियो उत्तराखंड की वादियों में फिल्माया गया है।

चेली ब्वारी गीत लोगों को खूब पंसद आ रहा है। इस गीत को 1 दिन में हजारों व्यूज मिल चुके हैं। रवि राणा व चांदनी भंडारी ने अपना अभिनय दिखाकर इस वीडियो गीत में चारचांद लगा दिए हैं। इनकी जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गीत को ईश्वर मेहरा ने लिखा है। इस गीत में विक्की जुयाल ने संगीत दिया है जिनके संगीत को सुनकर लोग थिरक उठते है। वीडियो निर्देशक नीरज जोशी हैं तथा कोरियोग्राफर सतीश आर्य । वीडियो डीओपी विकास कोटनाला है। उत्तराखंड के जानेमाने वीडियो एडीटर मोहित कुमार ने इस वीडियो को बहुत सुंदर तरीके से एडिड किया है। इस वीडियो गीत के मैनेजर सोनम जुयाल व गीत के निर्माता कमला मेहरा व पुष्कर पंवार हैं। इस गीत को ईश्वर मेहरा के अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। ईश्वर मेहरा के सहयोगी गोविंद पंवार, जीवन पंवार, कुंदन कोरंगा , पूजा मेहरा, रीता मेहरा, वीरू रावत व बबिता बसेड़ा हैं।

गायक ईश्वर मेहरा

ईश्वर मेहरा के 60 से 70 गीत यूट्यूब के माध्यम से बाजार में आ चुके हैं जिनमे से कई गीत सुपर हिट रहे है। उत्तराखंड की संस्कृति को अपना समय देते रहते है। देश की सेवा में हमेशा लगन व मेहनत से लगे रहते हैं । ईश्वर मेहरा कई स्टेज शो भी कर चुके है। ईश्वर के नए गीतों को सुनने के लिए संगीत प्रेमी इंतजार नें रहते हैं । ईश्वर की मधुर स्वर युवा से लेकर बुजुर्गों के कानों में गूँजती रहती है।

ईश्वर मेहरा के सुपर हिट गीत इस तरह से हैं जिन गीतों को लोग के4 बार सुन चुके हैं

  • त्यार मुलुक 
  • रीति-रिवाज
  • भेंट-घाट
  • दिल लागल का
  • लाल साड़ी
  • तेरी याद (स्वर्गीय पप्पू कार्की को समर्पित)
  • ऐ जा परदेशी
  • झक्कास
  • नथुली
  • स्यारों को स्यार मुनस्यरा
  • भारत मां (देश भक्तिगीत)
  • फौजी परदेशी (देशभक्ति गीत)
  • लछिमा
  • ड्यूटी मेरी बर्फीला लद्दाख

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.