Header Ad

Breaking News: भाजपा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरवंश कपूर का अचानक धड़कन गति रुकने से हुआ निधन



देहरादून।
उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान कैंट विधायक हरबंस कपूर का आज प्रातः धड़कन गति रुकने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले बीते दिनों हरबंस कपूर का स्वास्थ्य ठीक था। अचानक सुबह परिवार वाले चाय देने गए तो तब तक उनकी धड़कन रुक चुकी थी। भाजपा के के वरिष्ठ नेता होने के कारण पूरे उत्तराखंड में शोक का माहौल बना हुआ है। हरबंस कपूर करीब 8 बार विधायक बन चुके थे । जनता का लगातार प्यार इनको मिलता रहा। अभी करीब इनकी उम्र 75 वर्ष थी। इनके निधन होने से भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा झटका लग गया है।

जिनके चलते वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आज प्रातः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरबंस कपूर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त होते ही उनके आवास पहुंचकर उनको श्रृद्धांजलि दी। इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की। श्री कपूर के निधन से राज्य ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया है। वह हमेशा सिद्धांत और मूल्यों की राजनीति के लिए याद किए जाएंगे।

ॐ शांति।