Header Ad

शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह व शहीद योगंबर सिंह को जोलीग्रांड में दी श्रद्धांजलि राज्य सरकार ने कहा कि शहीदों के परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरी खबर पढ़ें ....

देहरादून : जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में आतंकियों की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो सपूत राइफलमैन विक्रम सिंह और राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गये थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज जौलीग्रांट हवाईअड्डे में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीदों को दी श्रधांजलि

उत्तराखंड के अमर शहीदों ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मंत्री गणेश जोशी ने यह भी बताया कि हमारी सरकार वीर सपूतों की अमर शहादत को नमन करती है। शहीदों के परिवारजन हमारी जिम्मेदारी हैं। हालांकि परिवारजनों की इस क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता परंतु राज्य सरकार शहीदों के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी सहित हरसम्भव सहायता हेतु प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.