Header Ad

बस व टैक्सी चालकों के लिए खुशखबरी हर महीने बैंक खाते में आएंगे 2 हजार रुपये पढ़ें पूरी खबर..

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री द्वारा बस व टैक्सी चालकों को धनराशि वितरण करते हुए 

खड़क सिंह (UNV)

        रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में कोरोना से प्रभावित परिवहन व्यवसायियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता योजना का विधिवत सुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न बस , टैक्सी यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस आर्थिक सहायता योजना के तहत प्रदेश भर के 103235 चालक, परिचालक व क्लीनिक को 2000 रुपये प्रतिमाह की दर से 6 महीने तक प्रदान किये जायेंगे। पहले चरण में 36100 परिवहन व्यवसाइयों को डी बी टी के माध्यम से 6 माह तक सभी कर्मचारियों को आर्थिक सहायता दी जायेगी।

           जिसमे 34635 चालक , 930 परिचालक व 535 क्लीनर शामिल हैं। इस दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि कोरोना  से प्रभावित हर वर्ग बार व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ पहुँचाया जा सके। सरकार सरेंडर पॉलिसी और हिल इंडोर्समेंट नियमावली पर भी विचार करेगी। धामी ने कहा कि सरकार ने हाल में ही एविएशन फ्यूल टैक्स में 18 प्रतिसत की कटौती का बड़ा निर्णय लिया है।इससे एविएशन कम्पनीज रिफ्यूलिंग और नाइट स्टे हेतु अधिक से अधिक प्रदेश का रुख करेगी। इसका सीधा फायदा स्थानीय व्यवसायियों और और टैक्सी संचालको को होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.