Header Ad

कपकोट के लीती गाँव में बाहरी व्यक्ति द्वारा जमीन खरीदने पर भड़के ग्रामीण

 

ग्रामीणों द्वारा कपकोट लीती में जमीन की जांच को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

         उत्तराखंड में बीते महीनों से भू- कानून को लेकर प्रदेश की जनता धरने व रैलियां निकाल रही है। प्रदेश की सरकार को जनता भू कानून की मांग कर रहे हैं। कोई भी बाहरी ब्यक्तियो द्वारा उत्तराखंड में जमील न खरीदी जाय। बावजूद इसके वहीं दूसरी तरफ बागेश्वर जनपद कपकोट तहसील के गांव लीती में एक बाहरी व्यक्ति द्वारा जमीन खरीदने से स्थानीय ग्रामीणों में खासे नाराज हैं. बीते शुक्रवार को आक्रोषित ग्रामीणोंं ने कपकोट के तहसीलदार के माध्यम से बागेश्वर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है. ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि बाहरी व्यक्ति द्वारा खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री को तत्काल निरस्त किया जाए।

       ग्रामीणों का कहना है कि अगर बाहरी व्यक्ति द्वारा कराई गई जमीन की रजिस्ट्री को जल्द निरस्त नहीं किया गया तो लीती गांव में धार्मिक व सामाजिक उन्माद फैल सकता है. इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा है. ग्रामीणों का कहना है कि मोहम्मद रियाज नाम के व्यक्ति ने लीती गांव में जमीन खरीदी है, जिसकी जानकारी गांव के किसी भी ग्रामीण को नहीं होने दी गई. वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जमीन के पंजीकरण को तत्काल निरस्त नहीं किया गया तो गांव के लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रमीणों ने ज्ञापन सौंपते हुये कहा कि जल्द से जल्द इसकी जाँच हो ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.