Header Ad

बागेश्वर: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवाद पर युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला, राज्यपाल दुष्यंत गौतम को हटाने की मांग

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवाद पर युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला, राज्यपाल दुष्यंत गौतम को हटाने की मांग

युवा कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम का फूंका पुतला


​बागेश्वर । आज बुधवार को एस.बी.आई. तिराहे पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में पुतला दहन किया। ​गंभीर आरोप और विरोध की मुख्य वजह
​युवा कांग्रेस का आरोप है कि बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में अंकिता के माता-पिता द्वारा दुष्यंत गौतम का नाम सामने लाया गया था। इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा उन्हें राज्यपाल के संवैधानिक पद पर नियुक्त करना उत्तराखंड की जनता के साथ खुला छलावा है।


​अध्यक्ष गोकुल परिहार ने कहा कि इतने संवेदनशील मामले में नाम आने के बाद भी उन्हें सम्मानित कर राज्यपाल बनाना न्याय, संवेदनशीलता और जनभावनाओं के पूरी तरह खिलाफ है। ​युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें

  • ​अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष और अति शीघ्र जांच सुनिश्चित की जाए।
  • ​मामले में संलिप्त सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
  • ​उत्तराखंड की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए दुष्यंत गौतम को राज्यपाल के पद से तुरंत हटाया जाए।
​इस विरोध प्रदर्शन में जनपद के तमाम युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और न्यायप्रिय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
​

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.