उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की लेंगे जगह uttarakhand new Governor Dr Dhal Singh Bisen
![]() |
| Raj bhawan Uttarakhand |
देहरादून। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वह प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे।
नया दायित्व: देश के कई राज्यों में हुए राज्यपालों के बदलाव के तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को देवभूमि उत्तराखंड की कमान सौंपी गई है। डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के बालाघाट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा, वह मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का भी सफलतापूक निर्वहन कर चुके हैं। उनका लंबा राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव अब उत्तराखंड राज्य के विकास और संवैधानिक मार्गदर्शन में मददगार साबित होगा।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आदेश के बाद जल्द ही डॉ. ढाल सिंह बिसेन देहरादून पहुंचकर अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस बदलाव से उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Thank You